झारखंड

चाईबासा: नक्सलियों की साजिश नाकाम, सर्च अभियान में पुलिस को मिला 5 किलो का आईईडी

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने एक बार फिर नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया। सर्च अभियान में पुलिस ने पांच किलो का एक आईईडी बरामद किया। आईईडी को पुलिस ने डिफ्यूज कर दिया है।

एसपी आशुतोष शेखर ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस और सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ जराईकेला थाना के बाबुडेरा के आस-पास जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान के चला रहे थे। इस दौरान पांच किलो का एक आईईडी बम बरामद किया। यह आईईडी सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था। सुरक्षाबलों ने बरामद आईईडी को बम निरोधक दस्ता की सहायता से डिफ्यूज कर दिया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!