---Advertisement---

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की आंधी: रणवीर सिंह की फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, 7वें दिन 1000 करोड़ क्लब में एंट्री

On: March 26, 2026 12:46 PM
---Advertisement---

Dhurandhar 2 Box Office: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। फिल्म ने महज 7 दिनों में दुनियाभर में 1006.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसी के साथ इसने ‘पुष्पा 2’ के सबसे तेज 1000 करोड़ क्लब में पहुंचने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

हालांकि, पहले सप्ताह की कुल कमाई के मामले में ‘पुष्पा 2’ अभी भी आगे बनी हुई है, जिसने 7 दिनों में 1011.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बावजूद ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार को इंडस्ट्री में काफी प्रभावशाली माना जा रहा है।

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को फिल्म ने भारत में 47.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 744.58 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।
विदेशी बाजार में भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत रहा है। ओवरसीज में ‘धुरंधर 2’ ने अब तक 261.92 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1006.50 करोड़ रुपये हो गया है।

इसी उपलब्धि के साथ रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में 10वें स्थान पर पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि ‘धुरंधर’ के पहले भाग को 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 22 दिन का समय लगा था, जबकि इसके सीक्वल ने यह उपलब्धि मात्र एक सप्ताह में हासिल कर ली है।

फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर आंधी ऐसी चली है कि कोई और फिल्म इसके सामने टिक ही नहीं पा रही है। फिल्म की इस जबरदस्त कमाई ने न केवल दर्शकों के बीच इसके क्रेज को साबित किया है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर इसके लंबे समय तक टिके रहने के संकेत भी दे दिए हैं।

टॉप-10 भारतीय फिल्मों की कमाई

दंगल: ₹2,070 करोड़
बाहुबली 2: ₹1,810.60 करोड़
पुष्पा2: ₹1,742.10 करोड़
धुरंधर: ₹1,354.84 करोड़
RRR: ₹1,230 करोड़
KGF 2: ₹1,215 करोड़
जवान: ₹1,160 करोड़
पठान: ₹1,055 करोड़
कल्कि 2898 AD: ₹1,042.25 करोड़
धुरंधर 2: ₹1006.50 करोड़

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now