---Advertisement---

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रकोष्ठ का जिला स्तरीय गोष्ठी संपन्न

On: June 22, 2025 3:36 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मलेन शांतिकुंज हरिद्वार क़े तत्वाधान में संपन्न हुआ।

गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी श्री दीपक कुमार ने बताया कि इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा क़े राष्ट्रीय प्रभारी परम आदरणीय श्री रामयश तिवारी जी,आदरणीय श्री मनीष जी, आदरणीय श्री सुधीर जी, प्रांतीय समन्वयक आदरणीय श्री ताराचंद अग्रवाल जी, जिला समन्वयक श्री राजीव रंजन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।


इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने भाग लेकर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा क़े आयोजन से सम्बंधित विषयों को विस्तारपूर्वक जाना। अपने उदबोधन क़े क्रम में आदरणीय श्री रामयश तिवारी जी ने बताया की आज क़े नई पीड़ी को विशेष कर छात्र- छात्राओं की भारतीय संस्कृति से परिचित कराना अति आवश्यक है।

भारतीय संस्कृति की गरिमा का बोध प्रत्येक युवा पीढ़ी को होना आवश्यक है। हम किसी विद्यालय में मात्र परीक्षा कराने नहीं जाते हैँ , बल्कि एक महामानव को गढ़ने जाते हैँ। हमारा प्रयास रहता है की अपनी गौरवशाली परम्परा एवं इतिहास से परिचय कराकर उस अनुरूप इंसान को गढ़ना। युग निर्माण आंदोलन में आज इसकी महती आवश्यकता है। आज क़े कार्यकर्त्ता सम्मलेन में परीक्षा से सम्बंधित आने वाले कठिनाईयों का समाधान भी केंद्रीय टीम द्वारा किया गया। सम्मलेन में उपस्थित प्रत्येक कार्यकर्ता ने न्यूनतम 5 विद्यालयों में संपर्क करने का संकल्प लिया।

अंत में धन्यबाद ज्ञापन नवयुग दल, युवा प्रकोष्ठ क़े सक्रिय युवा श्री शंभु नाथ दुबे जी ने किया, तत्पश्चात शांति पाठ क़े साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now