---Advertisement---

‘करो योग, रहो निरोग’ संकल्प संग बारीडीह विजया गार्डन में 7 दिवसीय पतंजलि समग्र योग विज्ञान शिविर समाप्त

On: October 14, 2023 3:37 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:”करो योग, रहो निरोग” “योग करें – रोज करें” इसी संकल्प के साथ बारीडीह विजया गार्डेन में चल रहे सात दिवसीय पतंजलि समग्र योग विज्ञान शिविर का समापन हुआ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे टाटा मोटर्स के पूर्व महाप्रबंधक मानस मिश्रा ने पतंजलि परिवार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज जिस तरफ पतंजलि के योग शिक्षक गांव-गांव, शहर – शहर, हर गली मोहल्ले तक योग की अलख जगा रहें हैं, आने वाले दिनों में संपूर्ण भारतवर्ष योगमय होगा। आज पूरे विश्व को योग की सख्त जरूरत है।

सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का कुशल संचालन पतंजलि योग समिति पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी कृष्ण कुमार ने किया। शिविर का मुख्य आकर्षण रहा प्रतिदिन योग शिविर के साथ-साथ यज्ञ हवन का आयोजन।यज्ञ हवन का संचालन पतंजलि जिला यज्ञ प्रभारी आशुतोष कुमार झा एवं जिला युवा प्रभारी नरेंद्र कुमार ने किया।

शिविर में योग, यज्ञ, आयुर्वेद, भजन संगीत एवं भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत किया गया ।

शिविर के आयोजन से विजया गार्डेन और आसपास के क्षेत्र से सैकड़ो योग साधक लाभान्वित हुए।

शिविर के मुख्य संचालक कृष्ण कुमार ने बताया कि नवरात्र के तुरंत बाद 25 अक्टूबर से विजया गार्डेन पानी टंकी पार्क में प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक प्रतिदिन नियमित योग कक्षा प्रारंभ की जाएगी।

समापन समारोह में वरिष्ठ योग शिक्षक उमापति लाल दास, पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी बिहारी लाल, संगठन सहसचिव अर्जुन शर्मा, पतंजलि युवा भारत के सक्रिय कार्यकर्ता मनोज श्रीवास्तव, दीपक कुमार, पतंजलि युवा भारत बोड़ाम के प्रखंड प्रभारी गौतम महतो, रंजन कुमार, वरिष्ठ योग शिक्षक शिव प्रसाद सिंह, शशि शेखर प्रसाद सिंह, एक्यूप्रेशर एक्सपर्ट जवाहरलाल,अशोक शर्मा, नगीना प्रसाद और परमेश्वर शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक