

Ranchi: रांची के सुपर स्पेशलिटी सरकारी अस्पताल रिम्स (RIMS) में बड़ी घटना हुई है। दरअसल रविवार की रात RIMS के चौथे तल्ले से जूनियर डॉक्टर आकाश ने पल्लवी के साथ रिम्स के तीसरे तल्ले से कूद कर जान दे दी। घटना की सूचना पाकर बरियातू थाना की पुलिस पहुंची। जूनियर डॉक्टर आकाश की मौत तो तत्काल हो गई वहीं पल्लवी गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसका इलाज चल रहा है। प्रेम प्रसंग में विवाद के कारण खुदकशी की बात सामने आ रही है।
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 14, 2026







