रांची: टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्र की मौत हो गई। घटना मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे की है। मृतक की पहचान आनंद मुंडा (19) सिल्ली के करकट गांव के निवासी के रूप में हुई है। वह डोरंडा कॉलेज रांची में बीए पार्ट-2 का छात्र था। कॉलेज खत्म होने के बाद वह स्कूटी से अपने घर जा रहा था। टाटीसिलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया और स्कूटी थाने ले आई।