---Advertisement---

डबल ब्लास्ट से दहला पंजाब, बीएसएफ कैंप व आर्मी कैंप के पास धमाका

On: May 6, 2026 10:20 AM
---Advertisement---

पंजाब: अमृतसर में एक ही रात में डबल धमाके से पंजाब दहल गया है। धमाकों ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है. पहले जालंधर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के मुख्यालय के बाहर विस्फोट हुआ और कुछ ही घंटों बाद अमृतसर के खासा इलाके में आर्मी कैंप के पास धमाके की खबर सामने आई.
पहली घटना जालंधर में रात करीब 8:15 बजे हुई. यहां बीएसएफ पंजाब मुख्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में धमाका हुआ. विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है.

जालंधर में BSF चौक के पास स्कूटी में अचानक ब्लास्ट, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कुछ घंटों बाद अमृतसर में धमाका

जालंधर की घटना के कुछ ही घंटे बाद रात करीब 10:30 बजे अमृतसर के खासा इलाके में आर्मी कैंप के पास धमाका हुआ. स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाके की आवाज करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. इतना ही नहीं, धमाके की तीव्रता इतनी थी कि कैंपस की दीवारें तक हिल गईं.

मौके पर पहुंचीं सुरक्षा एजेंसियां

दोनों घटनाओं के बाद सेना और पंजाब पुलिस तुरंत सक्रिय हो गईं. फॉरेंसिक टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. आसपास के इलाकों को घेरकर जांच की जा रही है.

अधिकारियों के अनुसार दोनों ही घटनाओं में फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि धमाकों की प्रकृति और इनके पीछे की वजह का पता लगाने के लिए गहन जांच जारी है.

जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा, “लगभग 8 बजे हमारी गश्ती टीम यहां मौजूद थी। गेट के पास एक स्कूटी खड़ी थी। अचानक उसमें आग लग गई. हम बीएसएफ से जानकारी जुटा रहे हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्कूटी यहां काम करने वाले एक शख्स की है और जब वह यहां आया तो उसमें आग लग गई. हम इस घटना की हर पहलू से जांच करना चाहते हैं.”

जांच में जुटी एजेंसियां

सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या दोनों धमाकों के बीच कोई कड़ी है या ये अलग-अलग घटनाएं हैं. इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. इन घटनाओं के बाद पूरे पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें