झारखंड

गढ़वा: भाजपा व जेएमएम छोड़ दर्जनों लोगों ने थामा बसपा का दामन


गढ़वा: रविवार को गढ़वा रंका विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों ने भाजपा जेएमएम छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। बसपा में शामिल हुए लोगों को  बसपा विधायक प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल ने बसपा विधानसभा कार्यालय गढ़वा में पार्टी का पट्टा व माला पहनाकर स्वागत किया।

शामिल हुए लोगों ने कहा कि युवाओ का आदर्श बसपा प्रत्याशी अजय मेटल के व्यक्तित्व व गरीब वंचित लोगों के हक अधिकार के लिए हमेशा जुझारूपन हमेशा सक्रीयता को देखते हुए उन्होंने बसपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उनका मानना है कि गढ़वा विधानसभा का चहुमुखी विकास तथा भय भ्रष्टाचार मुक्त गढ़वा श्री मेटल और बसपा के माध्यम से ही संभव है।

बसपा में शामिल होने वालों में सिंगर पवन दीवाना, सकेंद्र चौधरी, कमलेश कुमार, गोपी चौधरी, अखिलेश चौधरी, सोनू चौधरी, रमेश कुमार, गोलू राम, सोनू कुमार राम, अमरेश राम, विकास कुमार, राकेश भारती सहित कई अन्य नाम शामिल है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।