---Advertisement---

एनएच-75 पर ट्रैफिक जाम करने वाले दर्जनों टेंपो जब्त, थाना प्रभारी ने चेतावानी देकर छोड़ा

On: July 27, 2025 8:43 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा)। नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-75 मुख्य सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न करने वाले दर्जनों टेंपो चालकों के विरुद्ध थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े दर्जनों टेंपो को जब्त कर थाना लाया गया।

थाना में चालकों से पूछताछ के उपरांत सभी को कड़ी चेतावनी देते हुए लिखित माफीनामा लेकर छोड़ा गया। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क पर अव्यवस्थित वाहन खड़े कर आमजन को परेशान करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने क्षेत्र के सभी वाहन चालकों से आग्रह किया कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और शहर की यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान

भवनाथपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल: विधायक अनंत प्रताप देव से अलग हुए दीपक प्रताप देव, बोले- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता

12 वर्ष पुराने हत्या के मामले में विशुनपुरा के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास

रमना के छह दोषियों को सात वर्ष पुराने हत्या मामले में उम्रकैद, अदालत ने 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

अतिक्रमण हटाने, भारी वाहनों पर रोक, सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार की उठाई मांग

श्री बंशीधर नगर में नर्स की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत,प्रसव के दौरान इलाज में लापरवाही का आरोप