July 26, 2026

डॉ फजलुस शमी और डॉ राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Screenshot_2023-06-20-20-03-08-667-edit_com.miui_.screenshot.jpg

रांची :- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयुष निदेशक झारखंड डॉ. फजलुस शमी एवं संयोजक झारखण्ड राज्य आयुष परामर्शदात्री समिति डॉ. राजीव कुमार ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने रांची के मेकन स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को डॉ. फजलुस शमी एवं डॉ. राजीव कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का बैज लगाया तथा मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेकन ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में लगभग 4 हजार लोग एक साथ शामिल होंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य के प्रत्येक जिले में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से उन्हें झारखंड के प्रत्येक जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किए जाने को लेकर शुभकामनाएं दीं।

ख़बर को शेयर करें।