बिहार

दानापुर कोर्ट में धांय-धांय, पेशी के लिए आए खूंखार अपराधी की गोली मारकर हत्या

पटना :दानापुर की कोर्ट कैंपस में फायरिंग की खबर आ रही है। इस घटना में बेउर जेल से पेशी के लिए दानापुर कोर्ट में ले गए छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कोर्ट परिसर से ही दो हत्या आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

दानापुर कोर्ट शूटआउट पर सिटी एसपी राजेश कुमार का कहना है कि मृतक एक खूंखार अपराधी था।दानापुर कोर्ट में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्होंने कहा कि यहां उसके मामले की सुनवाई हो रही थी।दोनों हमलावरों को कोर्ट परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की सुनवाई की जा रही है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।