---Advertisement---

नशा मुक्ति अभियान: सीएम चंपाई सोरेन ने 6 जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

On: June 19, 2024 5:40 PM
---Advertisement---

रांची: राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान शुरु किया गया है। 26 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत न सिर्फ इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा बल्कि नशे के कारोबारियो के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बुधवार को प्रोजेक्ट भवन परिसर,धुर्वा रांची से मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु 6 जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 6 जागरूकता रथ में 4 राजधानी रांची के लिए, जबकि खूंटी और रामगढ़ के लिए एक एक रथ रवाना किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ राज्य के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मुख्य सचिव एल खियांग्ते, डीजीपी अजय कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सीएम चंपाई ने कहा कि नशे की वजह से समाज में तरह-तरह की विकृतियां फैलती है। इससे युवाओं में अपराध की प्रवृत्ति बढ़ती है। परिवार में अलगाव की स्थिति पैदा होती। सबसे बड़ी बात है कि नशा का सेवन करने वालों के स्वास्थ्य पर इसका काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शारीरिक और मानसिक बीमारियां उसे गिरफ्त में लेने लगती है। यह उस व्यक्ति के साथ उसके परिवार, समाज और राज्य के लिए भी स्वस्थ नहीं है, ऐसे में युवाओं को नशा से दूर रहना होगा। यह तभी संभव है, जब उन्हें नशे के दुष्प्रभाव से अवगत किया जाएगा। उन्हें नशा के खिलाफ जागरूक करना होगा। इस कड़ी में इन जागरूकता रथों की भूमिका भी काफी मायने रखेगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!