---Advertisement---

थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार की पहल से एक वर्ष बाद बरामद हुआ गुम मोबाइल, मालिक को सौंपा गया फोन

On: October 31, 2025 7:57 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। नगर उंटारी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार की पहल और पुलिस टीम की सतत प्रयासों से एक वर्ष पूर्व गुम हुआ मोबाइल फोन आखिरकार बरामद कर लिया गया। मोबाइल को उसके असली मालिक ओम प्रकाश पाल, पिता राजेंद्र पाल, निवासी ग्राम पिपरी कला, थाना विशुनपुरा को विधिवत सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश पाल का मोबाइल करीब एक वर्ष पहले नगर उंटारी बस स्टैंड के आसपास कहीं गुम हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब मोबाइल का कोई पता नहीं चला, तो उन्होंने नगर उंटारी थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार मोबाइल की लोकेशन और तकनीकी जानकारी जुटाने में लगी रही।

थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल की मदद से मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया और उसे भवनाथपुर क्षेत्र से सफलतापूर्वक बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल गुम या चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी में अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल चोरी या गुम हो जाता है, तो तुरंत नजदीकी थाना में सूचना दें और सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल पर अपने मोबाइल की जानकारी अपलोड करें। इससे फोन का पता लगाना आसान हो जाता है और बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान

भवनाथपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल: विधायक अनंत प्रताप देव से अलग हुए दीपक प्रताप देव, बोले- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता

12 वर्ष पुराने हत्या के मामले में विशुनपुरा के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास

रमना के छह दोषियों को सात वर्ष पुराने हत्या मामले में उम्रकैद, अदालत ने 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

अतिक्रमण हटाने, भारी वाहनों पर रोक, सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार की उठाई मांग

श्री बंशीधर नगर में नर्स की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत,प्रसव के दौरान इलाज में लापरवाही का आरोप