---Advertisement---

चाईबासा में डायन का आरोप लगा 60 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

On: October 31, 2025 7:50 PM
---Advertisement---

चाईबासा:‌पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड के बालजुड़ी गांव में अंधविश्वास के नाम पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव में डायन का आरोप लगाकर 60 वर्षीय महिला जमुना पूर्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है।

जानकारी के मुताबिक, जमुना पूर्ति अपने छोटे बेटे शिव कुमार पूर्ति, बहू सुखमती पूर्ति और बेटी सूर्यमणि कुंकल के साथ गांव में रहती थीं। कुछ दिनों से गांव में अफवाह फैलाई जा रही थी कि वह डायन हैं और इसी आधार पर कुछ लोगों ने उन्हें निशाना बनाया।

गुरुवार देर रात आरोपियों ने उन्हें घर से बाहर बुलाया और निर्ममता से उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को गोईलकेरा मार्ग स्थित पुलिया के पास फेंककर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिया के पास महिला का शव देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सोनुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला अंधविश्वास और डायन प्रथा से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगातार फैल रही अफवाहों और अंधविश्वास की वजह से यह घटना हुई है। वहीं, पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।

बता दें कि झारखंड के कई ग्रामीण इलाकों में आज भी अंधविश्वास और डायन प्रथा जैसी कुप्रथाएं मौजूद हैं, जिनके चलते हर साल कई निर्दोष लोगों की जान चली जाती है। यह घटना एक बार फिर समाज में जागरूकता और कानून की सख्त जरूरत को रेखांकित करती है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम में 48 गौवंश को तस्करों के चंगुल से बचाया गया,ग्रामीणों,पुलिस व सामाजिक संगठनों के सहयोग से गौशाला भेजा

Shocking news Jharkhand: महिला ने चलती ट्रेन से दूधमुहें बच्चे को फेंका,मौत,दूसरे को यात्रियों ने बचाया

चाईबासा:नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी ने संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर

चाईबासा: नक्सलियों और सुरक्षा बलों की मुठभेड़,एक नक्सली ढेर

चाईबासा:गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत भव्य संकीर्तन रैली सफलतापूर्वक संपन्न

चाईबासा: भाजपा नेता दुवारिका शर्मा ने ज्ञान चंद्र जैन कॉमर्स कॉलेज का किया ग्राउंड सर्वे,कई कमियां सामने आई