---Advertisement---

दुमका: किशोरी का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

On: April 17, 2025 1:43 PM
---Advertisement---

दुमका: जिला के मसलिया थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी की गड्ढे से अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद किया गया है। पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतका नौवीं की छात्रा थी, लड़की के पिता यात्री बस के चालक हैं।

पूरा मामला दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र का है। जहां नौवीं कक्षा की एक छात्रा बुधवार देर शाम लगभग 7:30 बजे कुछ काम की बात कहकर घर से निकली। काफी समय बीतने के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो गई। उन्होंने खोजबीन शुरू कर दिया, लेकिन वह नहीं मिली। गुरुवार सुबह घर वालों को कुछ ग्रामीणों के जरिये यह जानकारी हुई की लापता बेटी का शव उसके घर से लगभग 700 मीटर दूर एक सुनसान इलाके में स्थित गड्ढे में पड़ा हुआ है। किशोरी का शव अर्धनग्न अवस्था में थी। इस मामले की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। लोगों के द्वारा मसलिया थाना को सूचित किया गया तो थाना प्रभारी धनंजय प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके जरिये जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक जांच टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। मृतका के अंतःवस्त्र घटनास्थल पर ही पड़े थे। इससे इस बात की आशंका और बढ़ गई कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। आवश्यक जांच के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दुमका: डीआईजी ऑफिस के पास घात लगाए अपराधियों ने अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गोली,हालत गंभीर, दहशत

दुमका: इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे मां-बेटी की हत्या का खुलासा, दुष्कर्म का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट; गिरफ्त में आरोपी

प्रदेश की उप राजधानी दुमका में सनसनी, महिला और बेटी का शव मिला,रेप की आशंका

दुमका: आरक्षी निरीक्षक ऑफिस के पीछे मिले मां-बेटी के शव, जांच में जुटी पुलिस

दुमका में झारखंड दिवस समारोह, CM हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी; बोले- झारखंड के साथ अन्याय हुआ तो चुप नहीं बैठेंगे

दुमका में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने खड़ी हाइवा में मारी टक्कर, एक की मौत; 8 घायल