---Advertisement---

दुमका: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत

On: October 12, 2025 8:51 AM
---Advertisement---

दुमका: शनिवार की देर रात जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बिहार-झारखंड सीमा पर महादेवगढ़ गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, अलग-अलग दिशाओं से आ रही दोनों बाइकें इतनी तेज रफ्तार में थीं कि महादेवगढ़ मोड़ के पास आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पर सवार तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के भाटीन गांव निवासी शिवशंकर महतो, बेलटीकरी गांव निवासी विभीषण महतो, और दुमका नगर थाना क्षेत्र के सोनुआडंगाल इलाके के रहने वाले मनंजय कुमार दास के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मनंजय कुमार दास बिहार के बांका जिले के बेलहर प्रखंड कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को वे अपने कार्यस्थल से घर लौट रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार शिवशंकर और विभीषण महतो दुमका से हंसडीहा की ओर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें काफी तेज रफ्तार में थीं। आमने-सामने टकराने के बाद तीनों युवक सड़क पर दूर तक जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। हादसे के बाद मृतकों के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: दो सगी बहनों से की शादी, पत्नियों के झगड़े में पिसा; तंग आकर पति ने लगाई फांसी

देवघर भू अर्जन कार्यालय में पोस्टेड प्रधान लिपिक के असिस्टेंट उमेश यादव को एसीबी ने ₹10000 रिश्वत लेते पकड़ा

दुमका:संथाल परगना मोटर मजदूर संघ का ऐलान,अध्यक्ष पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक बस सेवा ठप

दुमका: डीआईजी ऑफिस के पास घात लगाए अपराधियों ने अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गोली,हालत गंभीर, दहशत

दुमका: इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे मां-बेटी की हत्या का खुलासा, दुष्कर्म का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट; गिरफ्त में आरोपी

प्रदेश की उप राजधानी दुमका में सनसनी, महिला और बेटी का शव मिला,रेप की आशंका