July 26, 2026

डूरंड कप…जमशेदपुर एफसी देगी श्रीलंका आर्मी को टक्कर, दोपहर 2 बजे से दर्शकों की एंट्री

orig_new-project-4_1785015626.jpg


एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप-2026 का रविवार को रांची में भव्य उद्घाटन होगा। मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होने वाला उद्घाटन समारोह भारतीय सेना की अदम्य वीरता, झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विश्व स्तरीय फुटबॉल का एक अनूठा और अविस्मरणीय संगम होगा। उद्घाटन समारोह शाम 4 बजे शुरू होगा. एक घंटे तक रंगारंग कार्यक्रम के बाद शाम 5 बजे टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच इंडियन सुपर लीग की टीम जमशेदपुर एफसी और श्रीलंका आर्मी के डिफेंडर्स एफसी के बीच खेला जाएगा. उद्घाटन समारोह के लिए आयोजकों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. स्टेडियम के सभी प्रवेश द्वारों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. दर्शकों के लिए प्रवेश दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. टिकट या पास से ही प्रवेश : पेज 11 उद्घाटन कार्यक्रम शाम 4 बजे, मैच 5 बजे शुरू होगा। आम लोगों के लिए 8000 वीआईपी और 21000 मीडिया सीटें हैं. स्टेडियम में 29000 दर्शक एक साथ बैठकर मैच देख सकेंगे.

Source link

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed