July 26, 2026

रांची में आज से डूरंड कप शुरू: शौर्य और संस्कृति के साथ फुटबॉल का महाकुंभ, सीएम करेंगे उद्घाटन, दिखेगी सेना और झारखंडी संस्कृति

comp-323_1785049616.gif


135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप के रांची चरण का भव्य उद्घाटन आज रांची में होगा। पहली बार इस प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा रांची शहर एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है. मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. समारोह में भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा के साथ झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। फ्लाईपास्ट, आर्मी बैंड, स्काई डाइविंग, खुखरी मार्शल आर्ट, भांगड़ा और पारंपरिक लोक नृत्य दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण होंगे, जिससे पूरा स्टेडियम देशभक्ति और उत्साह से रंग जाएगा। दोपहर 2 बजे से खुलेंगे गेट, शाम 5 बजे पहला मैच आयोजकों के मुताबिक, दर्शकों के लिए स्टेडियम के गेट दोपहर 2:00 बजे से खोल दिए जाएंगे. दोनों टीमें दोपहर 3:00 से 3:30 बजे के बीच पहुंचेंगी. इसके बाद 3:40 बजे से प्री-शो शुरू होगा, जिसमें डूरंड कप पर आधारित एक विशेष ऑडियो-वीडियो प्रेजेंटेशन दिखाया जाएगा. भारतीय नौसेना प्रमुख, वरिष्ठ सेना अधिकारी और अन्य विशिष्ट अतिथि अपराह्न 3:40 से 4:00 बजे के बीच स्टेडियम पहुंचेंगे। मुख्य उद्घाटन समारोह शाम 4:00 बजे से 4:35 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें आर्मी बैंड की रंगारंग प्रस्तुति, फ्लाईपास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे. इसके बाद स्काई डाइविंग और ब्रास बैंड परफॉर्मेंस समारोह का सबसे रोमांचक हिस्सा होगा. उद्घाटन कार्यक्रम के समापन के बाद शाम 5:00 बजे से टूर्नामेंट के रांची चरण का पहला मैच खेला जाएगा. जेएफसी और डिफेंडर्स एफसी के बीच पहला मैच टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में जमशेदपुर एफसी और श्रीलंका के डिफेंडर्स एफसी आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें रांची पहुंच चुकी हैं. मैच की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. ग्रुप सी के मैच रांची में खेले जायेंगे. जिसमें जमशेदपुर एफसी, एससी दिल्ली, भारतीय वायु सेना फुटबॉल टीम और डिफेंडर्स एफसी शामिल हैं। फुटबॉल प्रेमियों के बीच इस मैच को लेकर काफी उत्साह है. आयोजकों ने दर्शकों से समय से स्टेडियम पहुंचने की अपील की है ताकि वे उद्घाटन समारोह और मैच दोनों का पूरा लुत्फ उठा सकें. सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कई चीजों पर रहेगी रोक. स्टेडियम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया है. आग्नेयास्त्र, चाकू, कटर, पटाखे, फ्लेयर्स, लाइटर, माचिस, बड़े बैग, बाहरी भोजन, पानी की बोतलें, कांच के कंटेनर, शराब, तंबाकू उत्पाद, ड्रोन, पेशेवर कैमरे, ट्राइपॉड, लैपटॉप और बड़े पावर बैंक की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा हेलमेट, बड़े छाते, मेगाफोन, एयर हॉर्न, बड़े बैनर और लेजर पॉइंटर जैसी वस्तुओं पर भी प्रतिबंध रहेगा। मैदान, दर्शक दीर्घा, खिलाड़ियों का ड्रेसिंग रूम, मीडिया सेंटर सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Source link

ख़बर को शेयर करें।