सड़क दुर्घटनाएं कम करने, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए कार्रवाई करें पुलिस अधिकारी : एसपी
![]()
भास्कर न्यूज|गुमला पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमां की अध्यक्षता में चंदाली में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित थे. बैठक के प्रारंभ में पॉस्को, एससी-एसटी, एनडीपीएस एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों की जानकारी दी गयी एवं उनका अनुपालन करने का निर्देश दिया गया. साथ ही श्रावण मास एवं स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत चर्चा की गयी. पॉक्सो, एससी-एसटी, अज्ञात हत्या, दुष्कर्म व अपहरण से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा की गयी. लूट, डकैती, गृहभेदन जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया. अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। सूचना का अधिकार एवं जन शिकायतों से संबंधित आवेदनों को समय पर निस्तारित करने का आदेश दिया गया. हेडवार लंबित कांडों, स्थायी वारंट, कुर्की, इश्तेहार का निष्पादन जल्द से जल्द करने को कहा गया. पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन से संबंधित कागजात समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया. सड़क सुरक्षा, ईडीएआर/आईआरएडी, डायल 112 और ई-सक्षय ऐप में महत्वपूर्ण मामलों को एफआईआर से जोड़ने की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया. सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए बिना हेलमेट, शराब पीकर वाहन चलाने और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करें।
Source link
