खासम ख़ासराष्ट्रिय

Ed कस्टडी से ही दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार चलाने की एक और कोशिश अब स्वास्थ्य मंत्रालय को आदेश

ख़बर को शेयर करें

एजेंसी: कथित शराब घोटाले में ईडी की कस्टडी में बंद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का मंत्रालय को आदेश देना का सिलसिला जारी रहने की खबर है जिससे प्रवर्तन निदेशालय के लिए परेशानी का सबक बना हुआ है आखिर कैसे वह मंत्रालय को आदेश दे रहे हैं। खबर है कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बार स्वास्थ्य मंत्रालय को कुछ आदेश दिया है। पहले ही दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ऐलान कर चुकी है कि जेल से ही वह सरकार चलाएंगे।

खबर आ रही है कि इस संदर्भ में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देंगे।

बता दें कि इसके पूर्व जल बोर्ड को उन्होंने नोट से आदेश दिया था जिस पर प्रवर्तन निदेशालय की भौंहें तन गई थी।


अब फिर से एक बात अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य मंत्रालय को आदेश देने से मामला और गर्म हो गया है पहले इडी ने कहा था कि ईडी कस्टडी में उन्हें कागज और पेन नहीं दिया गया तो उन्हें कागज और पेन कहां से मिला इस पर प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रही है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।