
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के विशेष विधानसभा सत्र में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है और जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग में गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए कहा है कि हिम्मत है तो कथित घोटाले के जमीन के कागजातों पर हमारा नाम दिखाएं। राजनीति छोड़ दूंगा। ईडी के जरिए मुझे निगलने की कोशिश की गई। घोटाले में नाम हुआ तो झारखंड ही छोड़ दूंगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आप करें तो वाह वाह और हम करें तो गुनाह। उन्होंने कहा कि गैर कानूनी काम केंद्रीय एजेंसियों से सीखें। कानून के अंदर रहकर गैर कानूनी काम हो रहा है वर्षों से झारखंड पर उनकी गिद्ध नजर है।
https://x.com/TribalArmy/status/1754406455791505481?t=hNGjN2TThBSj56IGSuF_fg&s=08







