झारखंड

झारखंड विधानसभा में नवनियुक्त सीएम चम्पाई सोरेन का किया गया स्वागत

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- पंचम झारखण्ड विधानसभा के चतुर्दश सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व झारखंड विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्रनाथ महतो का मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने अभिवादन किया।

इस अवसर पर झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन का स्वागत किया गया। जिसमें संसदीय कार्य मंत्री श्री आलमगीर आलम, राज्य के मुख्य सचिव श्री एल० खियांग्ते, मंत्रिमंडल समन्वय सचिवालय विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार चौबे एवं प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा श्री सैयद जावेद हैदर शामिल थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।