रांची

रांची : मंत्री आलमगीर आलम की ईडी रिमांड पांच दिन बढ़ी

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची: टेंडर कमीशन घोटाले में ईडी को राज्य सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की और पांच दिन की रिमांड मिल गई है। छह दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद बुधवार को मंत्री को रांची की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया।

ईडी का पक्ष रखते हुए लोक अभियोजक शिव कुमार ने आलमगीर आलम से पूछताछ के लिए और सात दिन की रिमांड का अनुरोध किया था, जिसका आरोपी मंत्री के अधिवक्ता ने विरोध किया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने पांच दिन के लिए रिमांड बढ़ाने का आदेश दिया।

बता दें कि आलमगीर आलम को 15 मई को ईडी ने दो दिनों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इससे पहले गिरफ्तारी के बाद ईडी को उनसे पूछताछ के लिए 6 दिन की रिमांड मिली थी। बुधवार को इसकी अवधि पूरी होने के बाद मंत्री को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया था। मामले की अगली सुनवाई 28 मई को होगी।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।