---Advertisement---

वन विभाग की 100 एकड़ जमीन की हेरा फेरी के मामले में ईडी की बोकारो डीसी ऑफिस व चास पूर्व सीओ के यहां दबिश

On: April 23, 2025 3:01 PM
---Advertisement---

बोकारो: वन विभाग की तकरीबन 100 एकड़ की जमीन की हेरा फेरी के मामले में ईडी ने बोकारो डीसी ऑफिस चास सीओ आफिस में भी दबिश दी थी। इसके अलावा ईडी की टीम पूर्व में कांके जमीन घोटाले में आरोपित पूर्व चास सीओ दिवाकर द्विवेदी के धनबाद स्थित आवास पर भी पहुंची, जहां वह डीटीओ के पद पर पोस्टेड हैं। छापामारी में कई तरह के डिजिटल सबूत और घोटाले से संबंधित कागजात जप्त किये गए हैं।

बता दें कि जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर उसे हड़पने के मामले में सीआईडी के बाद अब केंद्रीय एजेंसी ईडी की मनी लांड्रिंग के तहत एंट्री हो चुकी है।वन भूमि के अवैध कब्जे और जमीन से हुई काली कमाई की जांच को लेकर ईडी ने मामले में अपनी जांच तेज कर दी है।

ईडी की टीम ने मनी लाउंड्रिंग की जांच को लेकर मंगलवार की अहले सुबह से ही बिहार और झारखंड के 16 स्थानों पर एक साथ अपनी दबिश दी।छापेमारी में कई तरह की डिजिटल एविडेंस और घोटाले से सम्बंधित कागजात बरामद किए गए हैं।

राजधानी रांची में राजवीर कंस्ट्रक्शन के संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी की गई ।

ईडी ने जमीन की खरीद में शामिल उमायुष मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक के पटना और बोकारो स्थित आवास, कार्यालय के साथ साथ उनके कर्मियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की. बोकारो के चास अंचल में पोस्टेड रहे पूर्व सीओ भी ईडी के रडार पर हैं.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: जूनियर इंजी० को शादीशुदा महिला के साथ ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, जमकर धुनाई

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से, 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पेश करेंगे बजट

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

झारखंड हाईकोर्ट से बाबूलाल मरांडी को मिली बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह