
रांची: जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा भर्ती घोटाले के खिलाफ 17 दिनों से छात्र आंदोलन पर है।झारखंड सरकार और छात्रों के बीच तीन राउंड की वार्ता विफल होने के बाद छात्र आज विधानसभा मार्च करने वाले हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि JPSC परीक्षा भर्ती कथित धांधली के मामले में ईडी की एंट्री हो गई है।
ईडी ने सीआईडी जांच के आधार पर इसीआईआर दर्ज कर ली है।ईडी परीक्षा में धांधली के दौरान हुए आर्थिक लेन-देन और संभावित ‘मनी ट्रेल’ (पैसे के स्रोत व लेन-देन की कड़ियों) की गहराई से जांच करेगी।सीआईडी की एफआईआर आधार पर यह कार्रवाई सीआईडी द्वारा दर्ज एफआईआर संख्या 16/26 के आधार पर की गई है। इससे पहले सीआईडी इस मामले में कई गिरफ्तारियां कर चुकी है और आयोग के पूर्व अध्यक्ष से भी पूछताछ हो चुकी है।
सूत्रों के अनुसार, जेएसएससी (JSSC) सीजीएल परीक्षा से जुड़े गड़बड़ी के मामलों में भी आगे ईडी की जांच का दायरा बढ़ सकता है।




