
रांची:JPSC और JSSC परीक्षा भर्ती में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों और सरकार के बीच वार्ता विफल,17 दिन से आंदोलनरत छात्र आज करेंगे विधानसभा मार्च करने के लिए निकल पड़े हैं। छात्रों को रोकने के लिए सरकार की जबरदस्त तैयारी है।
छात्रों को रोकने के लिए सरकार ने कड़े इंतजाम किए हैं बैर कटिंग की गई है उसे पर कंटीले तार लगाए गए हैं। विधानसभा परिसर के 750 मीटर की दूरी तक निषेधाज्ञा लगा दी गई है। सरकार ने चार आईपीएस अफसर को लगा रखा है जिसके साथ 100 सब इंस्पेक्टर भी हैं। वाटर कैनन भी लगाया गया है। इधर सरकार ने कई स्कूलों की छुट्टी कर दी है।
सरकार का दावा है कि छात्रों की 98% मांग मान ली गई है। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करना उनके अधिकार में नहीं है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है की गड़बड़ी उन्होंने पकड़ ली है। छात्रों को न्याय मिलेगा गड़बड़ी करने वालों को कड़ी सजा मिलेगी। सीआईडी की निगरानी में जांच हो रही है।
छात्रों ने कहा कि 13 में से तीन परीक्षाएं ही रद्द हुई है। छात्रों ने सीबीआई जांच की मांग की है।
इधर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा है कि आज हमारी लड़ाई का निर्णायक दिन है। उन्होंने छात्रों से विधानसभा मैदान पहुंचने की अपील की है।




