---Advertisement---

जमशेदपुर:अखिल विश्व गायत्री परिवार नवयुग दल टाटानगर साप्ताहिक सत्संग आयोजित

On: May 28, 2026 10:06 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:अखिल विश्व गायत्री परिवार के नवयुग दल टाटानगर द्वारा आयोजित साप्ताहिक सत्संग का आयोजन गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ नाद योग एवं 24 बार गायत्री मंत्र जाप से हुआ। इसके पश्चात गुरु आवाहन, सत्संकल्प पाठ एवं गायत्री चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। उपस्थित साधकों ने युग संगीत “जब कोई नहीं अपना…” के माध्यम से आध्यात्मिक भावनाओं का अनुभव किया।
सत्संग के दौरान समाज जागरण एवं नशा मुक्ति अभियान को लेकर महत्वपूर्ण सूचनाएं भी साझा की गईं। आगामी 31 मई 2026 को प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं संध्या 5 बजे से मानगो क्षेत्र में नशा मुक्ति रैली निकाली जाएगी, जिसके उपरांत दीप महायज्ञ का आयोजन होगा।
गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों से इन कार्यक्रमों में सहभागिता कर समाज को नशामुक्त एवं संस्कारित बनाने के अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now