झारखंड

जामा मस्जिद छोटा मुरी में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई

ख़बर को शेयर करें

दिनेश बनर्जी

सिल्ली/मुरी:- सिल्ली मुरी के विभिन्न मस्जिदों में तथा रेलवे कॉलोनी के समीप स्थित जामा मस्जिद में सुबह 8 बजे ईद उल फितर की नमाज हर्षोल्लास के साथ अदा की गई। सभी लोगों ने नये कपड़े पहनकर मस्जिद में नमाज अदा के लिए पहुंचे और नमाज अदा किए। नमाज के बाद सभी ने एक दुसरे के साथ गले मिलकर ईद की बधाईयाँ दिया। सभी ने एक दुसरे के घर जाकर गले मिलकर सेवईया खाई। बच्चो में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी बच्चो ने अपने से बड़ों से ईदी मांगी। ईद के अवसर पर मस्जिद को बहुत ही खूबसूरत लाइट से सजाया गया था। क्षेत्र में काफी चहल-पहल दिखाई दिया।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।