---Advertisement---

सिल्ली में सरहुल पूजा धुमधाम से सम्पन्न

On: April 12, 2024 2:22 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

सिल्ली – सिल्ली सरना समिति द्वारा लुपुंग में ढोल नगाड़े के गूंज से पारम्परिक सामुहिक नृत्य के साथ सरहुल पर्व धुमधाम से सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि अनिल सिंह मुंडा को समिति द्वारा माला एवम पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। श्री मुंडा ने सरहुल में आए सभी लोगों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि प्राकृतिक पूजा हमारी संस्कृति का अंग है इसे संरक्षित करने की जरूरत है। समारोह को संचालन कर रहे अमित सिंह मुंडा ने सरना समिति के सभी सदस्यों को सरना गमछा और बैच लगाकर मंच पर सम्मानित किया। सम्मानित पाने वालों में संरक्षक वासुदेव मुंडा, विकास मुंडा, पूर्व प्रमुख कमलनाथ माझी, अध्यक्ष रवि मुंडा, सचिव गोन्दरा उरांव, कोषाध्यक्ष लालू राम उरांव,भरत मुंडा, धर्म गुरु जलेश्वर उरांव, रेशमी कुमारी, शांति तिर्की,सिनीयर उरांव (प्रार्थना सभा कोषाध्यक्ष),सुमन उरांव,देवती मुंडा,भवानी मुंडा,तीजु पाहन,मंगला मुंडा,दीदार उरांव, दुर्गा चरण मांझी,पाहन प्राण,पाहन खुदीराम मुंडा,फलारी मुंडा,भुदेव मुंडा, सुशील उरांव, संजय उरांव,रतन उरांव,शंकर उरांव, संतोष मुंडा, वासुदेव करमाली, शिशुपाल करमाली,ललिन मुंडा,अजय लोहार, शंकर करमाली,बादल करमाली थे। समिति के सदस्यों ने पूजा को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गदड़ा:सड़क की दुर्दशा के खिलाफ महिलाओं का रौद्र रूप,सड़क जाम कर सांसद विधायक नेताओं को जमकर कोसा,और!

अखिल भारतीय तेली साहू महासभा में लोकतंत्र की बहाली, वित्तीय अनियमितता के आरोपी राकेश साहू आजीवन निष्कासित

100 दिनों में पैसेंजर ट्रेन शुरू होने की बात सिर्फ अफवाहः दीपक यादव

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

राहुल को भाजपा नेता मनोज तिवारी और मंत्री नितेश राणा ने कहा देशद्रोही,भड़की यूथ कांग्रेस,बिष्टुपुर साइबर थाने में शिकायत

रेल सुरक्षा बल ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़,30 लाख के गांजा के साथ तीन को दबोचा