---Advertisement---

झारखंड में बिजली हुई महंगी, बिजली उपभोक्ताओं लगा बड़ा झटका; 400 यूनिट तक खपत पर मिलेगी रियायत

On: September 16, 2023 6:38 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता/ डैस्क

रांची:– झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर प्रति यूनिट 2.35 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।

मौजूदा समय में शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को 6.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना पड़ता है। हालांकि, अब नए दर में बढ़ाकर 8.60 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया गया है। यह दर 400 यूनिट से अधिक खपत करने वाले बिजली उपभोक्ताओं पर लागू होगा।

400 यूनिट मासिक तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं का दर 7.60 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है। इसे लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम ने टैरिफ पीटिशन जारी कर आम जनता से आपत्ति मांगी है।

श्रेणी वर्तमान दर

वर्तमान फिक्सड चार्ज(मासिक) प्रस्तावित दर प्रस्तावित फिक्सड चार्ज(/किवा)

घरेलू (ग्रामीण 400 यूनिट तक) 5.75 20 7.00 75

घरेलू (ग्रामीण 400 यूनिट से अधिक) 5.75 20 8.00 75

घरेलू (अरबन 400 यूनिट तक) 6.25 75 7.60 100

घरेलू (अरबन 400 यूनिट से अधिक) 6.25 75 8.60 100

घरेलू (एचटी) 6.00 100 8.60 100 केवीए/माह

कॉमर्शियल (रूरल 400 यूनिट तक) 5.75 50 7.25 200

कॉमर्शियल (रूरल 400 यूनिट से अधिक) 6.75 50 8.25 200

कॉमर्शियल (अरबन 400 यूनिट तक) 6.00 100 8.00 250

कॉमर्शियल (अरबन 400 यूनिट से अधिक) 6.00 100 9.00 250

सिंचाई 5.00 20/एचपी 8.00 50/एचपी

एलटीआइएस 5.75/केवीएएच 100/केवीए 9.00 /केवीएएच 300/केवीए

एचटीएस (11 से 132 केवी तक) 5.50/केवीएएच 350/केवीए 9.50/केवीएएच 550/केवीए

नोट: 2023-2024 टैरिफ प्रस्ताव (प्रति यूनिट दर)

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now