{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
धनबाद: जिले के चर्चित पूर्व डिप्टी मेयर सह कांग्रेस नेता नीरज सिंह हत्याकांड में नामजद रहे विजय सिंह उर्फ सागर उर्फ शिबू के निरसा में पुलिस मुठभेड़ में घायल होने की सूचना है। पुलिस के मुताबिक, शिबू अपने दो साथियों के साथ धनबाद में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने निरसा इलाके में घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। शिबू को नीरज सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर बताया जाता है।
पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान अपराधियों और पुलिस के बीच फायरिंग हुई। इसी दौरान विजय सिंह उर्फ शिबू के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) भेजा। उसकी हालत को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
फायरिंग के बीच दो साथी फरार
पुलिस कार्रवाई के दौरान शिबू के साथ मौजूद उसके दो साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहे। दोनों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटनास्थल से कुछ सामान भी बरामद किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस बरामद सामान और मुठभेड़ की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
2017 में नीरज सिंह हत्याकांड में आया था नाम
शिबू मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले का रहने वाला बताया जाता है। नीरज सिंह हत्याकांड की जांच के दौरान उसका नाम सामने आया था। शिबू को नीरज सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर बताया जाता है। नीरज की हत्या में आखिरी गोली चलाने का आरोप भी शिबू पर लगा था। नीरज सिंह और उनके तीन साथियों की 21 मार्च 2017 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शिबू को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया था। इसके बाद धनबाद पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर धनबाद लेकर आई थी।
कोर्ट में पेशी के बाद 8 जुलाई 2017 को शिबू को धनबाद जेल भेज दिया गया था। हालांकि, नीरज सिंह हत्याकांड में नामजद होने के बावजूद बाद में अदालत ने उसे इस मामले में बरी कर दिया था।
निखार सबलोक हत्याकांड में भी आया था नाम
पुलिस के पुराने रिकॉर्ड में उसका नाम कथित तौर पर कई आपराधिक मामलों में शूटर के रूप में दर्ज रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जमशेदपुर में 24 अगस्त को हुए निखार सबलोक हत्याकांड में भी शिबू का नाम कथित शूटरों में शामिल रहा था।
अब निरसा में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद विजय सिंह उर्फ शिबू एक बार फिर सुर्खियों में है। पुलिस फिलहाल उसके फरार दोनों साथियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।






