---Advertisement---

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

On: April 22, 2026 11:17 AM
---Advertisement---

रांची: डैम एरिया में कुख्यात शूटर सत्यम पाठक की मौजूदगी के खबर पुलिस को लगी थी और पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। सत्यम पाठक की घेराबंदी की जाने लगी इसी दौरान सत्यम पाठक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके पास जवाबी कार्रवाई में सत्यम पाठक के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि सत्यम पाठक चर्चित जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड में आरोपी है और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी।

सूत्रों के अनुसार रांची के एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि सत्यम पाठक डैम साइड इलाके में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम को तुरंत इलाके में भेजा गया और सुबह के समय घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की गई। पुलिस को उम्मीद थी कि आरोपी को बिना किसी बड़ी घटना के पकड़ लिया जाएगा, लेकिन मामला उल्टा हो गया।
पुलिस को देखते ही सत्यम ने शुरू की फायरिंग
जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, सत्यम पाठक ने पुलिस को देखकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। कुछ ही देर में दोनों तरफ से गोलियां चलीं और इसी दौरान सत्यम पाठक के दोनों पैरों में गोली लग गई।

घायल हालत में पकड़ा गया सत्यम पाठक
गोली लगने के बाद सत्यम पाठक मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत कब्जे में लिया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

भार्गव सिंह हत्याकांड से जुड़ा है मामला
पुलिस के मुताबिक सत्यम पाठक का नाम जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड में सामने आया था। यह मामला पहले से ही काफी चर्चित है और पुलिस इस केस में लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। सत्यम पाठक को इस हत्याकांड में अहम कड़ी माना जा रहा है।

मुठभेड़ स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात
मुठभेड़ के बाद देवी मंडप रोड और डैम साइड इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान भी चलाया ताकि यह पता लगाया जा सके कि सत्यम पाठक के साथ कोई और व्यक्ति तो मौजूद नहीं था।

पुलिस कर रही पूछताछ की तैयारी
पुलिस का कहना है कि इलाज के बाद सत्यम पाठक से पूछताछ की जाएगी। माना जा रहा है कि पूछताछ में भार्गव सिंह हत्याकांड से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं और अन्य आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

इलाके में दहशत, लोग बोले सुबह गोलियों की आवाज से कांप गए
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह अचानक गोलियों की आवाज सुनकर लोग घबरा गए। कई लोग घरों से बाहर नहीं निकले और दुकानों के शटर भी कुछ देर तक बंद रहे। लोगों का कहना है कि डैम साइड इलाके में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई थी।

पुलिस का दावा- सत्यम को जिंदा पकड़ना था मकसद
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम का मकसद सत्यम पाठक को जिंदा पकड़कर उससे पूछताछ करना था। लेकिन आरोपी ने खुद फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला को 5 मई को कोर्ट में पेश होने का समन

रांची: बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली,गंभीर,दहशत में लोग