---Advertisement---

मुंबई एसीबी की बड़ी कार्रवाई,डीसी को ₹42000 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

On: April 22, 2026 12:48 PM
---Advertisement---

मुंबई: भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी फूल एक्शन मोड में है। मंगलवार को ही वसई तहसील में 7 लाख रिश्वत लेते एक प्राइवेट कर्मी को एजेंसी ने दबोचा था. इसके बाद अब नवी मुंबई के महानगर पालिका के उपायुक्त को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि किसी काम के बदले पीड़ित से 42 हजार रुपये ले रहे थे. तभी जाल बिछा का एजेंसी ने कार्रवाई की है.मंगलवार को भी

कैलास गायकवाड, जो कि महानगरपालिका में उपायुक्त के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो ने 42 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.गिरफ़्तारी के बाद उन्हे अधिकारी अपने दफ्तर ले गए. जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा.

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई ठेकेदार दशरथ सुरवते की शिकायत के आधार पर की गई. आरोप है कि अतिक्रमण विभाग का बिल पास करने के लिए कैलास गायकवाड ने रिश्वत की मांग की थी.जिसकी शिकायत पीड़ित ने ACB से किया. और फिर मामले के सत्यापन करने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई. इस गिरफ्तरी के बाद नवी मुंबई के अधिकारियों में भी हड़कंप मचा है.
ACB की टीम ने नवी मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय के तीसरे मंजिल स्थित कार्यालय में छापा मारकर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा. फिलहाल कैलास गायकवाड को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

बताया जा रहा है कि मामला 15 नवंबर 2024 से 15 फरवरी 2025 के बीच ऐरोली क्षेत्र में किए गए काम के भुगतान से जुड़ा है, जिसके बदले पैसे मांगे गए थे.कई महीनों से पीड़ित के बिल को लटका कर रखा गया. आखिर में शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला को 5 मई को कोर्ट में पेश होने का समन