---Advertisement---

11 साल बाद भी अधूरी बागबेड़ा जलापूर्ति योजना, पानी के लिए सड़क पर उतरे लोग

On: June 15, 2026 7:25 AM
---Advertisement---

15 दिन के अंदर न शुरू हुई तो आमरण अनशन और तालाबंदी की चेतावनी

जमशेदपुर : बागबेड़ा क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना के वर्षों से अधर में लटके रहने से स्थानीय लोगों का आक्रोश अब खुलकर सड़क पर आ गया।

रविवार को ग्राम विकास संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बस्तीवासियों ने टाटानगर स्टेशन गोलचक्कर के पास एक दिवसीय अनशन कर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर योजना को पूरा कर नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय सीमा समाप्त होने के बाद विभागीय कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन के साथ-साथ तालाबंदी भी की जाएगी।
किशोर यादव ने बताया कि वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस महत्वाकांक्षी योजना की आधारशिला रखी थी। उस समय तीन वर्षों के भीतर हर घर तक नल से पानी पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन एक दशक से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद योजना पूरी नहीं हो सकी है, जिससे हजारों परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से लगातार आश्वासन दिए जाते रहे हैं। हाल ही में जून के पहले सप्ताह से जलापूर्ति शुरू करने की घोषणा भी की गई थी, लेकिन अभी तक लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। आंदोलन में नीरज सिंह, श्याम किशोर, सुनील गुप्ता, शिवजी सिंह, भोला यादव, सुरेश निषाद, मुदिता सिंह, डीएन सिंह, एसएल रावत, सुरेंद्र राय, कमलेश साह, भावनाथ सिंह, गुरमेल सिंह और श्रीराम शर्मा सहित कई स्थानीय लोग शामिल हुए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now