खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

खासमहल गोविंदपुर सड़क डेढ़ वर्ष में डेढ़ किमी भी न ठीक से नहीं बनी,नाराज बस्तीवासियों का धरना प्रदर्शन

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर:परसुडीह क्षेत्र में सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार को लेकर लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। खासमहल चौक से गोविंदपुर तक प्रस्तावित सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने के करीब 18 महीने बीत जाने के बावजूद महज 1.5 किलोमीटर सड़क भी पूरी तरह तैयार नहीं हो सकी है। इससे नाराज बस्तीवासियों ने बारीगोड़ा फाटक के पास धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद की।

सुबह करीब 9 बजे शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान लोगों ने जिला प्रशासन, पथ निर्माण विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की।
धरना का नेतृत्व कर रहीं जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति और सामाजिक कार्यकर्ता अंशु सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए करीब डेढ़ वर्ष पहले शिलान्यास किया गया था, लेकिन अब तक काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बारीगोड़ा चौक से गोविंदपुर फाटक तक सड़क की हालत इतनी खराब है कि आए दिन राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई, तो क्षेत्रवासी सड़क जाम कर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
धरना-प्रदर्शन में जुगनू वर्मा, कमलेश सिंह, आशुतोष सिंह, सुबोध सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।