---Advertisement---

राज्य में 10 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगा ईवीएम जागरूकता अभियान

On: January 9, 2024 3:53 AM
---Advertisement---

मतदाताओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों से अभियान में सहभागिता हेतु सीईओ ने की अपील

रांची:- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10 जनवरी से 28 फरवरी तक राज्य में ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सीईओ ने कहा कि हाल ही में कराए गए कैप सर्वे में यह तथ्य सामने आया था कि आम लोगों में ईवीएम और वीवीपैट को लेकर जो जागरूकता का स्तर होना चाहिए वह अपेक्षा के अनुसार नहीं मिला। इसलिए उन्होंने राज्य के मतदाताओं के साथ-साथ जन प्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के सदस्यों से भी अपील की है कि वे इस ईवीएम जागरूकता अभियान का न केवल व्यापक प्रचार प्रसार करें बल्कि सक्रिय सहभागिता भी निभाएं।

उन्होंने बताया कि उक्त जागरूकता कैंप सभी जिलों एवं सभी अनुमंडलों के स्तर पर आयोजित किए जाने हैं। इतना ही नहीं हर जिले के सभी बूथों पर मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन भी जाएंगीं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान नागरिकों को ईवीएम मशीन, मतदान प्रक्रिया, वीवीपैट आदि के बारे में विस्तार से व्यवहारात्मक जानकारी मिलेगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने