---Advertisement---

बुद्धा पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

On: January 30, 2026 8:10 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली में गुरुवार के दिन विद्यालय प्रांगण में कक्षा 10 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई साथ ही वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नृत्य कर सबका मन मोह लिया।कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम का बहुत ही सुव्यवस्थित आयोजन किया एवं दसवीं के विद्यार्थियों को सम्मान के रूप में उपहार दिए।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक रणधीर कौशिक ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के बीच आत्मविश्वास और अनुशासन के महत्व को बताया साथ ही कहा कि विद्यालय बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और राष्ट्रभक्ति का भाव भी प्रदान करता है।वहीं विद्यालय के प्राचार्य वी सुधीर राव ने सभी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन के साथ उन्हें तकनीकी व व्यवहारिक ज्ञान दिया। इस मौके पर गोविंदर सिंह,नकुल बड़ाईक, अंजलि साहू,प्रिया दुबे,राहुल भद्रा,नकुल,सुषमा सिंह,महादेव,लंकेश्वर,विपुल राय समेत सभी विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now