---Advertisement---

बिशुनपुरा: संगम कोचिंग सेंटर में दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

On: January 19, 2025 2:41 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा (गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के नई बाजार स्थित बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय में संचालित संगम कोचिंग सेंटर में दिनांक 19 जनवरी दिन रविवार को दसवीं एवं बारहवीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। वहीं छात्र छात्राओं ने भाषण, गाना, डांस में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया। मौके पर कोचिंग के निदेशक संजय कुमार विश्वकर्मा ने उपस्थित छात्र छात्राओं को आगामी परीक्षा की तैयारी हेतु तन मन से मेहनत करने की बात कही।

उन्होंने छात्र छात्राओं को परीक्षा के उपरांत अच्छे नंबर लाने पर उनके पसंद अनुरूप उपहार देने की बात कही। वहीं उपस्थित कोचिंग के संचालक लक्ष्मी कुमार गुप्ता ने छात्र छात्राओं को पढ़ाई में लगन लगाकर मेहनत करने की बात कही। उन्होंने बताया कि हमारे कोचिंग से अनेकों छात्र छात्राएं परीक्षा में अच्छे नंबर लाकर कोचिंग का नाम रौशन किया है। वैसे ही आप सभी छात्र छात्राएं मेहनत का परिचय देते हुए अच्छे नंबर लाकर परीक्षा पास करें और अपना भविष्य को सुंदर बनाएं। वहीं कोचिंग के निदेशक संजय कुमार विश्वकर्मा एवं कोचिंग के संचालक लक्ष्मी कुमार गुप्ता ने सभी छात्र छात्राओं को उपहार भेंट करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

मौके पर कोचिंग के निदेशक संजय कुमार विश्वकर्मा, संचालक लक्ष्मी कुमार गुप्ता, रोहित कुमार, पायल कुमारी, ओमलता कुमारी, रूपा कुमारी, रंजनी कुमारी, दिव्या कुमारी, अभिषेक कुमार, आदित्य कुमार, कमलेश कुमार, मनीष दास, हितेश रवि एवं अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now