---Advertisement---

झारखंड में उत्सव की रौनक: मोरहाबादी मैदान में जेसोवा दिवाली मेला 2025 का शुभारंभ, सीएम हेमंत सोरेन और  कल्पना सोरेन हुए शामिल

On: October 9, 2025 5:54 PM
---Advertisement---

रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में गुरुवार को जेसोवा दिवाली मेला 2025 का भव्य आगाज हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी डॉ. कल्पना सोरेन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। मौके पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, जेसोवा सदस्याएं और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि “झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) शुरुआती दौर से ही जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रही है। यह संस्था एक लंबी यात्रा तय करते हुए आज अपनी रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) मना रही है, जो बेहद गर्व की बात है।” उन्होंने आगे कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जेसोवा ने मोरहाबादी मैदान में 5 दिवसीय दिवाली मेला का आयोजन किया है, जिसमें पूरे राज्य की संस्कृति, परंपरा और महिला सशक्तिकरण का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने जेसोवा की महिला सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि “राज्य के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन न केवल उनके हुनर को पहचान दिलाते हैं, बल्कि आत्मनिर्भर झारखंड की दिशा में एक कदम भी हैं।”

इस मौके पर डॉ. कल्पना सोरेन ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह मेला झारखंड की संस्कृति, रचनात्मकता और सामुदायिक एकता का प्रतीक है।

मेले में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए सेल्फ हेल्प ग्रुप्स (SHG) की महिलाओं ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए हैं, जिनमें दीये, हैंडक्राफ्ट, झारखंडी परिधान, सजावटी सामान और पारंपरिक व्यंजन शामिल हैं।
जेसोवा दिवाली मेला 2025 पांच दिनों तक चलेगा और रांचीवासियों के लिए उत्सव, कला और खरीदारी का प्रमुख केंद्र बना रहेगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!

झारखंड:प्रदेश में ध्वस्त बिजली व्यवस्था पर पूर्व सीएम रघुवर का सीएम हेमंत को पत्र बोले!