July 27, 2026

ईरान के बंदरगाह पर भीषण धमाका, 5 की मौत; 700 से ज्यादा घायल

image_editor_output_image1452766935-1745683357297.jpg

तेहरान: ईरान के दक्षिण-पश्चिम भाग में स्थित बंदर अब्बास शहर में शनिवार (26 अप्रैल, 2025) को शहीद राजई बंदरगाह पर एक बड़ा धमाका हुआ। ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार इस धमाके में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 700 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी है। शुरुआती जांच के मुताबिक, घटनास्थल पर ज्वलनशील पदार्थों को रखने में लापरवाही बरती गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

यह धमाका शाहिद राजाई पोर्ट के सिना कंटेनर यार्ड में हुआ, जहां ट्रांसपोर्ट कंटेनर्स के साथ ऑयल और पेट्रोकेमिकल पदार्थ भी स्टोर किए जाते हैं। रेस्क्यू वर्कर्स हादसे वाली जगह से लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। ईरानी मीडिया का कहना है कि विस्फोट की वजह से किसी एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान नहीं पहुंचा है। ईरान को अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की वजह से जरूरी इक्विपमेंट नहीं मिल पाते हैं, इस वजह से यहां पर अक्सर इंडस्ट्रीयल दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed