पश्चिमी सिंहभूम:चक्रधरपुर अनुमंडल के पोड़ाहाट जंगल में नक्सली और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर आ रही है। मुठभेड़ के दौरान भारी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है हालांकि अभी तक कितने नक्सली मारे गए इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में गहन सर्च ऑपरेशन जारी है।पूरे सारंडा क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक सोनुवा थाना क्षेत्र के केड़ाबीर में कोबरा 209 बटालियन के जवानों के गोइलकेरा सोनुवा में कांबिंग ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ हुई है। दोनों और से कई राउंड फायरिंग की खबर से दहशत फ़ैल गई है मुठभेड़ के बाद हथियार और सामान मिलने की खबर आ रही है।
बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली है कि कुख्यात माओवादी मिसिर बेसरा अपने साथियों के साथ इन्हीं जंगलों में पनाह ली है। जिसकी तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ सर्च अभियान चला रही है।











