जमशेदपुर

मानगो में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पांच गिरफ्तार, चार फरार

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू में दो गुटों में हिंसक झड़प और फायरिंग के मामले का उद्वेदन पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि चार फरार बताये जा रहें है। जिनकी तलाश में छापामारी जारी है। इनके पास से गाड़ी और पिस्तौल बरामद कर लिया गया है।

विगत 12फरवरी की शाम दो गुटों में मारपीट और फायरिंग मामले में मुख्य अभियुक्त सहित 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई है।

मामले में संवाददाताओं से बात करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि घटना क्षेत्र के रहने वाले शंकर सिंह और अनिल साव के बच्चों के बीच हुए झगड़े का परिणाम है।उन्होंने कहा कि मामले को लेकर कुछ दिन पूर्व जेल से छूट कर आए अपराधकर्मी विकास तिवारी भी अपनी वर्चस्व दिखाने के लिए विवाद में शामिल हो गया। इसी बीच उसने पहले फायरिंग की फिर हॉकी स्टीक से हमला कर दोनों को घायल कर दिया।वहीं इन लोगों के पास से गाड़ी और पिस्तौल भी बरामद किया गया है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।