झारखंड

सिल्ली मुरी एवं आसपास के क्षेत्र में सरस्वती पूजा धूमधाम से संपन्न

ख़बर को शेयर करें

दिनेश बनर्जी

सिल्ली:- सिल्ली मुरी एवं आसपास के क्षेत्रों में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाया गया वही सरकारी स्कूलों एवं निजी स्कूल साथी ही साथ घरों में भी सरस्वती माता की मूर्ति स्थापना कर पूरोहित द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान से छात्र छात्रों के द्वारा पूजा अर्चना किया गया।

सुबह उठकर छोटे-छोटे नन्हे बच्चे भी स्नान करके उपवास रखकर माता की पूजा अर्चना किया। दूसरी ओर कई पंडालों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किया गया माता की जयकारे के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

वहीं कृष्णा स्टार क्लब रुगड़ी टोला में आज डांस प्रतियोगिता,शंखनाद प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है ।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।