---Advertisement---

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का ऐलान, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने दी जानकारी

On: May 10, 2025 12:58 PM
---Advertisement---

India-Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव और हमलों के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दोनों देश सीजफायर को राजी हैं। उन्होंने कहा कि आज शाम पांच बजे से संघर्षविराम लागू कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर बातचीत हुई। पाक डीजीएमओ ने बातचीत की पहल की। जिसके बाद चर्चा हुई और सहमति बनी। किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है।

आपको बता दें आपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की ओर से की जा रही कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान ने भारत संग शांति-सुलह कराने के लिए दुनियाभर के देशों से गुहार लगाई थी

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now