---Advertisement---

हाई स्कूल में वन विभाग ने बांस गेबियन के साथ किया पौधा रोपण, पौधे हैं तो जल है,जल है तो जीवन है : शशिकांत

On: July 15, 2023 4:21 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):-— प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को वन विभाग द्वारा बांस गेबियन के साथ पौधा रोपण किया गया.विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिरेन्द्र पांडेय,वन कर्मी शशिकांत कुमार,अजित कुमार सहित विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों द्वारा पौधा रोपण किया गया.वनकर्मी शशिकांत कुमार ने बताया कि महोगनी,जामुन,नेम,अर्जुन,पीपल सहित 200 पौधारोपण किया गया.उन्होंने कहा कि संसार के सभी जीव जंतुओं का जीवन पेड़ पौधों पर ही निर्भर है. पौधे हैं तो जल है,जल है तो जीवन है.उन्होंने कहा कि हम सबो को पौधे लगाना चाहिये तथा उनकी समुचित देखभाल भी करना चाहिये.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिरेन्द्र पांडेय ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिये पौधारोपण अति आवश्यक है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प हम सबको लेना होगा.उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को पौधारोपण व उसकी देखभाल के लिये प्रेरित भी किया.मौके पर शिक्षक अमरेन्द्र दास,दिलीप पाठक,सुमन रानी जायसवाल,राधाकृष्ण पांडेय,विजय कुमार, अभिषेक पाठक, दीपक मिश्रा,मो सुहैल अहमद, संतोष कुमार, प्रवेश टोप्पो धर्मेंद्र कुमार, अनंजय प्रसाद,प्रियरंजन स्निग्रहि, मो होमेदुल्लाह, बलि प्रसाद,धर्मेंद्र प्रसाद,रमेश प्रसाद यादव सहित सभी शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में गिरफ्तार दो आरोपी थाना हाजत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,कोडरमा से पकड़े गए थे दोनों आरोपी

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण

मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न,मुहर्रम आपसी भाई चारे शांति सद्भाव से मनाने की अपील

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की प्रेसवार्ता, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक