---Advertisement---

वेतनमान की मांग को लेकर टेट पास सहायक अध्यापकों ने किया सीएम आवास का घेराव, दे डाली उग्र आंदोलन करने की चेतावनी।

On: July 15, 2023 4:31 PM
---Advertisement---

रांची :- टेट पास सहायक अध्यापक वेतनमान की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं. शनिवार को राज्यभर के पारा शिक्षक सीएम आवास का घेराव करने रांची पहुंचे. मोरहाबादी मैदान से सीएम आवास की ओर न्याय मार्च निकाला. लेकिन इन सहायक अध्यापकों को बीच में ही मोरहाबादी मुख्य सड़क पर पुलिस बैरिकेडिंग के समक्ष रोक दिया गया. इस दौरान सहायक अध्यापक पुलिस से बैरिकेडिंग हटाने की मांग करते रहे. टेट पास सहायक अध्यापक समन्वय समिति के बैनर तले सड़क पर उतरे ये पारा शिक्षक सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की।

वेतनमान की मांग कर रहे आंदोलनरत पारा शिक्षकों ने सरकार द्वारा आयोजित होने वाली सहायक आचार्य परीक्षा में शामिल नहीं होने की धमकी दी है. सरकार की गलत नीति से नाराज पारा शिक्षकों का कहना है कि पिछले 15 से 20 वर्षों से वे सरकारी में स्कूल में पढ़ा रहे हैं और अब सरकार परीक्षा लेकर हमें नियमित करने की बात कह रही है जो न्याय संगत नहीं है।

शिक्षकों ने कहा कि सरकार के खिलाफ उलगुलान करेंगे और पूरे राज्यभर में नाकेबंदी कर देंगे. शिक्षकों ने कहा कि जिस समय समझौता हो रहा था तो उस समय मुख्यमंत्री ने यह कहा था कि 3 महीने के अंदर वेतनमान दी जाएगी. मगर आज तक यह नहीं हुआ. ऐसे में पारा शिक्षक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. हम न्याय मार्च के जरिए मुख्यमंत्री के समक्ष गुहार लगाने आये हैं कि हमारी मांगों को जल्द से जल्द वह सरकार माने नहीं तो राज्य के करीब 15 हजार पारा शिक्षक आने वाले समय में उग्र आंदोलन करेंगे।

राज्य के सरकारी स्कूलों में प्रारंभिक शिक्षा सहायक शिक्षकों के दम पर चल रही है. ये शिक्षक पिछले 20 साल से अपनी सेवा दे रहे हैं. इनकी संख्या 60 हजार है. इनमें से 14042 शिक्षक ऐसे हैं, जिनके पास झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का सर्टिफिकेट भी है. सरकार ने इनके लिए अलग से नियमावली भी बनायी है. जिसमें मानदेय देने की बात कही गयी है. ये शिक्षक अपनी शिक्षक पात्रता और 20 साल के अनुभव के आधार पर मानदेय की जगह वेतनमान की बात कर रहे हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मानगो:डीप बोरिंग घोटाले का खुलासा होते मचा हड़कंप,विधायक का शिलापट्ट और चबूतरा ध्वस्त,देखें वीडियो

मानगो:बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं बालीगुमा सुखना बस्तीवासी,डीप बोरिंग का पानी से बिल्डर कर रहा है मौज,देखें वीडियो

गुरदयाल सिंह मन्नावाल टीम का बड़ा धमाका!संगत चुनाव चाहती है और हम चुनाव लड़ेंगे

आदित्यपुर:शिव राम दुर्गा मंदिर में अक्षय तृतीया पर जगन्नाथ प्रभु माता सुभद्रा बलभद्र प्रभु माता लक्ष्मी और रथ की विधि विधान से पूजा

जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी की बैठक JFTA में रजिस्ट्रेशन और शानदार प्रदर्शन पर विचार विमर्श

झारखंड: भीषण गर्मी और लू की चपेट में, सभी स्कूलों का समय बदला