---Advertisement---

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन का निधन, लंबे समय से थे बीमार

On: July 21, 2025 11:30 AM
---Advertisement---

तिरूवनंतपुरम: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मार्क्सवादी नेता वीएस अच्युतानंदन का सोमवार को तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 101 वर्ष के थे। वह 2006 से 2011 तक मुख्यमंत्री रहे। अच्युतानंदन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। 101 वर्षीय अच्युतानंदन को 23 जून को घर पर संदिग्ध हृदयाघात के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जनवरी 2021 में प्रशासनिक सुधार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से वे तिरुवनंतपुरम में अपने बेटे वी अरुण कुमार के घर पर रह रहे थे।

अच्युतानंदन केरल की राजनीति में एक कद्दावर हस्ती थे। अच्युतानंदन सात बार विधायक रहे और अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने 10 चुनाव लड़े। सात बार उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज की थी। वी.एस. अच्युतानंदन 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे। सामाजिक न्याय और मजदूरों के अधिकारों के लिए आजीवन अभियान चलाने वाले अच्युतानंदन उस समूह के अंतिम जीवित सदस्यों में से एक थे जिसने 1964 में अविभाजित कम्युनिस्ट पार्टी में विभाजन के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की स्थापना की थी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

अब पेट्रोल पंप से नहीं होगी मनमानी खरीदारी,डीजल 200 लीटर की सीमा तय

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

सिंगर गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी! बोला यह तो सिर्फ ट्रेलर