---Advertisement---

पलामू: कंस्ट्रक्शन साइट पर हमले की साजिश नाकाम, चार अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

On: August 19, 2025 5:37 PM
---Advertisement---

पलामू: पलामू पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से एक देशी कट्टा, एक विदेशी पिस्टल और 9 एमएम पिस्टल की 50 जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं।

एसपी रीष्मा रमेशन को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी नेशनल हाईवे निर्माण स्थल पर हमला करने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा इलाके में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दो बाइक पर सवार चार संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी में उनके पास से हथियार और बड़ी मात्रा में गोलियां बरामद की गईं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—

शहजाद आलम (टाउन थाना क्षेत्र, मुस्लिम मोहल्ला)

साहिल कुमार (टीओपी-2 के पीछे का इलाका)

रोहित कुमार (अंबेडकर नगर निवासी)

फरहान कुरैशी (चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी)


एएसपी राकेश सिंह ने जानकारी दी कि 4 जुलाई को सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में अपराधियों ने फायरिंग की थी, जिसमें हाईवे कंस्ट्रक्शन साइट पर कार्यरत एक मजदूर घायल हो गया था। इस घटना में अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराने का काम शहजाद आलम ने किया था।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपी एक बार फिर नेशनल हाईवे कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग करने की योजना बना रहे थे। लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उनकी साजिश नाकाम हो गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इनके आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: दांत निकलवाने के बाद महिला की मौत, डॉक्टर फरार; डेंटल क्लीनिक सील

पलामू: पत्नी ने बॉयफ्रेंड के लिए पति को दी खौफनाक मौत, खाने में मिला दिया जहर, शरीर को दांतों से काट खाया फिर प्राइवेट पार्ट पर..

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

पलामू में अवैध गैस गोदाम के अंदर तेज धमाका, सिलेंडर फटने से 4 लोग गंभीर घायल; जांच में जुटी पुलिस

पलामू: सांसद ने हरी झंडा दिखा आनंद विहार–पुरुलिया एक्सप्रेस को किया रवाना

पलामू: प्रेमी की शादी दूसरी जगह हुई तय… प्रेमिका पहुंची थाना, फिर मंदिर में लिए सात फेरे