---Advertisement---

जमशेदपुर: बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती में ताबड़तोड़ फायरिंग, हिंसक झड़प में चार घायल

On: March 5, 2025 3:40 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती में मंगलवार ‌‌रात वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई और चापड से भी हमला किया गया।


बर्मामाइंस थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर कैरेज कालोनी मुस्लिम बस्ती में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे अफजल और उसके साथियों ने शाहरुख और उसके सहयोगियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जब शाहरुख और अन्य भागने लगे तो अफजल और उसके स्वजनों ने चाकू और चापड़ से शाहरुख, गुलाम, साजिद समेत छह लोगों पर हमला कर दिया। धक्का-मुक्की में एक गर्भवती महिला कुसुम बीबी और उसकी मां बेबी समेत तीन महिलाएं घायल हो गई। इस बीच बर्मामाइंस थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। फायरिंग करने वाले वहां से भाग निकले। वहीं चाकू और चापड़ के हमले में घायल शाहरुख और गुलाम को एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं देर रात तक बस्ती और बर्मामाइंस थाना में लोगों की भीड़ लगी रही। अफजल और उसके स्वजनों की गिरफ्तारी की मांग लोग करते रहे।

जानकारी के अनुसार आरोपितो ने 10 राउंड से अधिक फायरिंग की है। गोली चलाने वाले नशे के धंधे से जुड़े हुए है। बस्ती में दबंगई करते है। वहीं पुलिस मामले को आपसी रंजिश बता रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अफजल और शाहरुख के बीच पुरानी रंजिश रही है। मंगलवार रात को अफजल और शाहरुख के बीच तनातनी हो गई। अफजल ने पिस्तौल निकाल फायरिंग शुरू कर दी। शाहरुख बचते हुए भाग निकला। कुछ समय बाद शाहरुख और उसके भाई जब अफजल की घर की ओर पहुंचे तो दोनों पर चाकू और चापड़ से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई:थानेदार के सस्पेंड होते ही अपराधी मनीष गिरफ्तार

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल ने राज्य सरकार को दी रिपोर्ट,मचा हड़कंप

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी