---Advertisement---

धमाको से दहला मेरठ,अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार की मौत,कई घायल

On: October 17, 2023 4:40 AM
---Advertisement---

यूपी: मेरठ के घर में ताबड़तोड़ दो धमाकों से पूरा क्षेत्र दहल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक घर में अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान विस्फोट हो गया। इस घटना में में चार लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी के मेरठ में लोहिया नगर एम ब्लॉक में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे एक मकान में तेज विस्फोट हुआ और पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। धमाकेम में चार लोगों की मौत हो गई जबकि बिल्डिंग के अंदर और बाहर कई लोग झुलस गए। इनमें दो पड़ोसी भी शामिल है। तेज धमाके के बाद पूरा इलाका दहल गया और ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो।

दमकल विभाग गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक दो विस्फोट हुए हैं। विस्फोट से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। अफरा तफरी मच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now